कांवरिया को मिलेगी सारी सुविधा- एसडीएम प्रीति

 बांका:एसडीएम प्रीति द्वारा मंगलवार को प्रखंड के कांवरिया पथ का दौरा किया गया। इसमे दौरान कड़ाके की धूप के बीच एसडीएम द्वारा बांका जिले की प्रारंभिक सीमा धोरी से चांदन प्रखंड के गोड़ियारी धर्मशाला तक का निरीक्षण किया गया।दो साल से बंद पड़े कांवरिया पथ की सड़क,की दुर्दशा,पेयजल की समस्या के साथ सभी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया।रास्ते भर के सरकारी धर्मशाला,शौचालय,

बंद पड़े चापानल,को अविलम्ब मेला शुरू होने के पूर्व चालू करने का निर्देश दिया गया। गोड़ियारी घर्मशाला,के साथ गोड़ियारी नदी और जंगली रास्तों पर कांवरिया को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में प्रखंड स्तर के अधिकारियों से विचार विमर्श भी किया गया।एसडीएम ने कहा कि हम लोगो की पहली प्राथमिकता सावन मेला में आने वाले कांवरिया को हर प्रकार की सुविधा  उपलब्ध कराना है।कांवरिया की सेवा करना भगवान की सेवा के बराबर होता है। इसलिए अब सभी विभाग पूरे तन मन से कांवरिया पथ को चुस्त दुरुस्त करने में लग जाय।जिससे यहां देश ही नही विदेश से आने वाले कांवरिया भी यहां की सुविधा को याद रख सके। एसडीएम के साथ बीडीओ राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post