दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सिमानामढ़ी गांव के हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापित करने को ले कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इसके लिए सोमवार की सुबह क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग बाजे-गाजे के साथ जल भरने बाजार के सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर परिसर के चंद्रकूप से विधि विधान के साथ कलश में जल भरने का काम किया। जहां करीब 201 महिला एवं कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर बीआरसी , थाना चौक , जवाहरनगर के रास्ते मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में रामसीता और हनुमान की झांकी के साथ चार जोड़े अश्वदल आकर्षण का केंद्र रहा ।वहीं पंडित दिवाकान्त झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई ।पंडित दिवाकांत ने बताया कि मंगलवार को तृतीया तिथि पर प्रतिमा में प्राण - प्रतिष्ठा स्थापित की जाएगी। इस दौरान जय श्री राम , हर - हर महादेव के गगनभेदी उदघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा ।आयोजन की सफलता में सिमानामढ़ी के सभी ग्रामीण सक्रिय रहे।
