दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा क्रीड़ा मैदान पर रामप्रवेश सिंह मेमोरियल के बैनर तले नेहरू युवा द्वारा आयोजित फुटबाल का फाइनल मुकाबला वनवर्षा वनाम बेलहर के बीच खेला गया।जिसमें वनवर्षा ने बेलहर को दो - शून्य से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित 60 मिनट के खेल में वनवर्षा टीम ने टास जीतकर पहले पश्चिमी छोर से खेलने का फैसला लिया। खेल के पहले आफ तक दोनों टीम बराबरी पर रहे । वहीं मध्याह्न काल के बाद ठीक 35 वें मिनट में वनवर्षा की टीम की तरफ से बिक्रम हेंब्रम ने बेलहर पर एक गोल दाग कर दबाब बना दिया। इसके ठीक पांच मिनट बाद पुन: विक्रम ने दूसरा गोल दाग दिया ।अंत तक बेलहर ने बराबरी करने का प्रयास किया। इस बीच खेल का समय समाप्त होते ही रेफरी अमरेंद्र कुमार ने अंतिम सीटी मार दी।फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका अमरेंद्र के साथ रामानुज सिंह ने निभायी ।जबकि लाइनमेन का काम भृगुनंदन और भीम कुमार ने किया। पोल जज के रूप में निर्मल कुमार मौजूद थे। इससे पहले मैच का उदघाटन प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , जिप सदस्य प्रीतम कुमार ने किया।मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजमनि देवी , शिक्षक पंकज कुमार सिंह सहित कुर्मा के सभी ग्रामीण नौजूद थे।
