संग्रामपुर (मुंगेर): प्रखंड के रतनपुरा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला करवाया गया। जिसमें 2 टीम पतघाघर और मालचक अपने-अपने विरोधियों को बुरी तरीके से रोंधते हुए फाइनल का सफर तय किया। फिर इन दोनों के बीच 16-16 औवर का फाइनल का मुकाबला खेला गया इसमें टॉस जीतकर पतघाघर टीम के कैप्टन निर्जेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पतघाघर की टीम ने 15 औवर में सभी विकेट खोकर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। पतघाघर के तरफ से प्रियनंदन ने 17 गेंद पर 34 रन, बिट्टन ने 15 गेंद पर 32 रन, भीम ने 18 गेंद पर 29 रन, गुड्डू ने 15 गेंद पर 15 रनों का योगदान दिया। मालचक के तरफ से गेंदबाजी कर रहे विक्रम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट एवं अमन ने 3 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मालचक की टीम ने 15.1 औवर में 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मालचक की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर मोनू ने 10 छक्कों के मदद से 28 गेंदों पर 85 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। साथ ही उनके साथी बल्लेबाज शिवम ने 14 बॉल पर 21 रन, पीयूष ने 19 बॉल पर 15 रन का योगदान दिया।पतघाघर टीम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियनंदन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट एवं भज्जी ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके।शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले मोनू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया, वही मैन ऑफ द सीरीज के हकदार पतघाघर टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज भीम रहे। जिन्हें एक क्रिकेट बैट के पुरस्कार से नवाजा गया।वही मुख्य अतिथि के तौर पर आए राजीव कुमार जी ने कमेटी टीम द्वारा निर्धारित विजेता टीम को 2500 की नगद राशि एवं एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया, वहीं उप विजेता टीम को 1500 की नगद राशि एवं एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया। वहीं इस मैच में अंपायर के रूप में शुभम सिंह एवं ध्रुव परिहार ने अहम भूमिका निभाया। वही कमेंटेटर की भूमिका में राहुल सिंह एवं विराट सिंह का योगदान रहा। स्कोरर के रूप में अनुज सिंह ने अपना शानदार योगदान दिया।वही कमेटी टीम के तरफ से इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में सौरभ, करण, शत्रुघ्न, अभिषेक, हिमांशु अपना शानदार योगदान दिया