पीड़ित परिवार से मिले विधायक

 बांका:बेलहर विधायक मनोज यादव पहली बार दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिलने चांदन पहुंचे।औऱ परिवार सहित उपस्थित अन्य लोगो को इस मामले में त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया।विधायक मनोज यादव ने बताया कि वे गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और चिकित्सक की सलाह के बाद कही आने जाने में असमर्थ होने के बाबजुद इस घटना की पलपल की खबर वे खुद लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के सम्पर्क में है। यह घटना बांका के लिए ही नही पूरे बिहार के लिए एक गंभीर अपराध है। जिससे पूरा देश जल रहा है।उन्हें मालूम है कि घटना के बाद यहां के लोगो मे कितना आक्रोश था। जिसको देखते हुए पूरे बिहार में प्रदर्शन हुआ।और उसी का परिणाम हुआ कि घटना के कुछ ही घंटे बाद सभी आरोपी जेल भेजे गये।ज्ञात हो कि प्रखंड में होली के दिन दुर्गामंदिर परिसर से आठ साल की एक बच्ची के अपहरण कर उसका सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला हुआ था। जिस बच्ची की लाश रात के 11 बजे रेलवे स्टेशन के बगल एक नाले में बालू से ढका हुआ मिला था। उसके बाद से ही जनता का आक्रोश काफी बढ़ गया। जनता के आक्रोश को देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में प्रयुक्त ई रिक्सा को जब्त कर अन्य आरोपी श्रीधर वर्णवाल,अजय वर्णवाल,सागर उर्फ सोनी औऱ विकास पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आरोप पत्र समर्पित नही किया गया है।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ है। और पदाधिकारियों से मिल कर जल्दी ही आरोप पत्र समर्पित कर त्वरित न्यायालय में सुनवाई के लिए प्रयास करेंगे। जिससे सभी आरोपी को जल्दी सजा हो सके। पीड़ित पिता ने रोते हुए विधायक से मांग किया कि उसकी अब एक मात्र इच्छा है कि उसकी पुत्री के साथ हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा हो। विधायक के साथ भाजपा के हरेकृष्ण पांडेय,अरविंद पांडेय,प्रमुख रवीश कुमार,आदित्य पोद्दार,जदयू अध्यक्ष दीपक कुशवाहा सहित जदयू के दर्जनों समर्थक भी उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post