दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : स्थानीय द्वारिका अमृत अशर्फी विद्यालय में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन विस्तार सहित शिक्षकों के अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षिका ज्योत्सना सिंह ने संबोधन में कहा कि संघ एक अटूट शक्ति है , और इसकी बुनियाद भरोसा और विश्वास पर टिकी रहती है। इस विश्वास को कायम रखने की जरूरत है। शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संघ मुस्तैदी के साथ खडी है ।बशर्ते शिक्षकों की कोई गलती न हो।इसके अलावे कई विंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह एवं संचालन शिक्षक सुनील झा ने किया। मौके पर पंकज कुमार , मनोज कुमार , रामबहादुर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
