सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक , बाइक चालक जख्मी

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



 शंभुगंज ( बांका ) : शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पुराने प्रखंड गेट के समीप सड़क दुर्घटना में पॉलटेकनिक का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया  जख्मी छात्र मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के दौलतागंज निवासी गगन कुमार है। जख्मी छात्र ने बताया कि वह उड़ीसा में पालटेकनिक की पढ़ाई करता है । छुट्टी में वह घर आया था ।शनिवार को पूजा करने बाइक से तिलडीहा मंदिर आया । मंदिर में पूजा - पाठ करने के बाद गगन कुमार अपने साथी से मिलने बसुहारा गांव आ रहा था। जहां रास्ते में उक्त स्थान के समीप सड़क पर एक ट्रैक्टर खड़ी थी। यह देख युवक ने संतुलन खो दिया । जिससे वह मुंह के बल बीच सड़क पर गिर पड़े । स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया । जिसका इलाज डा संदीप कुमार भारती द्वारा किया गया ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post