जिला परिषद योजना में लाखों का घोटाला

 पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर): संग्रामपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित है जिला परिषद बस स्टैंड में जिला परिषद कोटा के तहत कराए गए विभिन्न योजनाओं में लाखों रुपया का घपला करने का आरोप एसयूसीआई नेता कृष्ण देव साह ने लगाया है श्री साह  द्वारा बताया गया कि जिला परिषदीय बस स्टैंड में किए गए कार्य योजना में करीब 50 लाख का घोटाला किया गया है यही नहीं जिला परिषद बस स्टैंड में लगे हुए हरे वृक्ष भी काट लिया गया पीने के लिए लगा चापाकल भी खोल लिया गया वही जिला परिषद के पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान के मद से निर्मित योजना जिला परिषद डाक बंगला में जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य जो की अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है जिसका योजना संख्या  37/2020-21 है जिसका प्रचलित राशि 7 लाख 49 हजार चार सौ है वहीं दूसरी योजना संग्रामपुर जिला परिषद डाक बंगला के जमीन पर बड़े सुकता का निर्माण जिसका योजना संख्या 39 20 21 है इसका प्रकृत राशि 749900 रुपैया है वही पंचम वित्त आयोग के अनुदान से निर्मित दो योजना को कराया गया है जिसका नाम जिला परिषद डाक बंगला के जमीन पर ईट सोलिंग एवं पीसीसी कार्य है इसका योजना संख्या 40 2020-21 है इसका प्रचलन राशि 749200 रुपैया है वहीं दूसरी योजना पंचम बित का ही है जो की संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर स्थित जिला परिषद जमीन पर निर्मित व्यवसायिक दुकान के मध्य में सीढ़ी एवं पूर्व निर्मित दुकान का सेंटर एवं शटर का निर्माण जिसका की योजना संख्या 12/ 2018 _19 है इसका प्राक्कलित राशि 60 8300 रुपैया है सरकार के द्वारा भवन तो बनाया गया है पर इसका उपयोग अभी भूसा पानी रखने में हो रहा है वही बताते चलें कि अभी कुछ वर्ष पूर्व ही इस भवन को बनाया गया है पर देखने के बाद यह पता चलता है कि कई साल हो गया है यहां के बनाए गए दुकान में भूसा चूल्हे मैं जलाने का सामान लकड़ी इत्यादि रखा जाता है शटर तो नाम मात्र का है वह भी टूट कर पूरी तरह से बिखर चुका है वही इस डाक बंगले में दुकान के साथ-साथ सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया गया है जो कि कचरा से भरा पड़ा हुआ है इस भवन के अंदर पानी पीने के लिए चापाकल का भी निर्माण कराया गया था जोकि वह अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है वहीं ग्रामीणों के द्वारा इस संदर्भ में बताया गया कि चापाकल को भी उखड़ वा करके कहीं हटा दिया गया है वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि इस भवन के बनाने के क्रम में यहां पर लगे वृक्ष को भी काट कर हटाया गया है और अभी तक कहीं पर भी वृक्ष लगाया भी नहीं गया है वही इस संदर्भ में एस यू सी आई के नेता कृष्णदेव सामने बताया कि डबल इंजन की सरकार, सुशासन की सरकार है, इसे देखने वाला कोई नहीं है श्री शाह ने जिला परिषदीय बस स्टैंड में किये गए योजना में समय रहते  लापरवाही की जांच जिला अधिकारी मुंगेर द्वारा नही कराया गया तो  इसको लेकर जन आंदोलन संग्रामपुर से लेकर मुंगेर तक करेगें ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post