शंभुगंज बाजार में सड़क जाम से कराह रहे राहगीर

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : आखिरकार शंभुगंज बाजार को कब मिलेगी सड़क जाम से मुक्ति ? यह सवाल क्षेत्रवासियों के मन में पिछले एक दशक से घूम रहा है। बाजार में जाम की समस्या दिन - प्रतिदिन जटिल होते जा रहा है। खासकर जब से मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु का उदघाटन हुआ ।इस कारण सड़को पर भारी वाहनों का दबाब बढ़ गया। जिस कारण रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।वटसावित्री पर्व पर रविवार और सोमवार को बाजार में इस तरह जाम रहा कि पैदल चलने वाले भी परेशान हो गए ।शिवमंदिर से लेकर झखरा नहर मोड़ तक करीब आधे किलोमीटर तक दो और चार पहिए वाहन घंटो देर तक रेंगते रहे । लोगों को दो मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे लगा । जाम हटाने के लिए पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े । दरअसल बाजार में पीडब्लूडी सड़क के दोनों छोर कुछ दुकानदारों का कब्जा है । एक तो सड़क किनारे दुकान और दूसरी ओर उसके आगे सब्जी , ठेले इत्यादि इत्यादि अन्य फुटकर दुकानदारों का कब्जा के कारण  आमलोगों के लिए परेशानी का कारण है । श्रीकृष्ण सेतू चालू होने के बाद हरेक 15 मिनट के अंतराल पर भारी वाहनों का आवाजाही होता है । जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।
क्या कहते हैं स्थानीय - जनजागरण अभियान समिति के संयोजक रामजी यादव , विभुति प्रसाद सिंह , रूपेश कुमार , सहित अन्य ने बताया कि सरकार जब तक सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाती है तो जाम से कभी मुक्ति नहीं मिलेगा। एक तो दुकानदारों का अतिक्रमण और दूसरा बस पड़ाव का नहीं रहने के कारण तीन और चार पहिए वाहनों की कतार सड़क पर  रहती है।सरकार को अतिक्रमण के साथ - साथ बस पड़ाव की भी समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्लूडी विभाग की सक्रियता जरूरी है। विभाग से आदेश मिलते ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू होगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post