दो दबंग भूमाफिया पर एससी एसटी का मामला दर्ज

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 10 के दो दबंग भूमाफिया पर जबरन जमीन देने की धमकी देने औऱ उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के साथ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।घटना के संबंध में बिरनिया पंचायत के पहाड़पुर निवासी एक विधवा महिला गीता देवी का आरोप है कि चांदन पंचायत के वार्ड 10 के दो भूमाफिया खुर्शीद शेख औऱ खुदश शेख उसके घर पर आए और चांदन में उसकी जमीन खरीदने की बात करने लगे।जब मैने बताया कि वह जमीन नही बेचनी है तो मेरे औऱ मेरी बेटी के साथ भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्द के साथ बेटी को पकड़ने का प्रयास किया। औऱ कहा कि जमीन नही दोगे  तो दस लाख का रंगदारी देना होगा। इतना ही नही मेरी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।हल्ला होने में मेरा दामाद लाखो तांती ने आकर हमलोगों को बचाया। उसके बाद भी दोनों जान मारने की धमकी देते हुए भाग गये। उक्त महिला के आवेदन पर एससी एसटी थाना बांका द्वारा जांच में मामला सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।एससी एसटी थाने की पुलिस आरोपी के घर गिरफ्तारी के लिए कई बार आ चुकी है। जबकि दोनों आरोपी घर से फरार है। आरोपी दोनों भाई ने बताया की हम दोनों को किसी के कहने पर गलत ढंग से फसाया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post