बीडीओ ने रोका बाल विवाह

बांका:सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने के कड़े कदम को कारगर बनाने में रविवार को बीडीओ राकेश कुमार ने बाल विवाह रोकने में सफलता पाया।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि प्रखंड के चांदन पंचायत के जंगली इलाके के डोमाबजान गांव में  श्रीधर यादव के नावालिग पुत्री  की शादी होने वाली है। इसकी जानकारी मिलते ही सभी ऒर से इसका पता लगाकर औऱ आरोप को सही पाकर वे खुद उस परिवार के बीच गये। औऱ उस लड़की के सामने उसके अविभावकों को बाल विवाह पर सरकार के निर्देश,सजा औऱ बाल विवाह से होने वाली हानि के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद अविभावकों ने स्वंय इस विवाह को तब तक के लिए स्थगित कर दिया जबतक लड़की बालिग नही हो जाती है। इस आशय का  एक लिखित बांड भी अविभावकों से लिया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को भी हर हाल में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए लोगो को खास कर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने की बात कही। जिससे बच्ची बचपन मे दुल्हन बनने से बच सके। औऱ पढ़लिख कर अच्छी जिंदगी पा सके।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post