दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में एलपीजी सिलेंडर के रिसाव से अगलगी की घटना हुई। इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई , लेकिन दो घर जलकर राख हो गए। पीड़ित गृहस्वामी अजय यादव एवं टुनटुन यादव ने एक लाख से भी अधिक की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है। घटना शनिवार की सुवह आठ बजे के करीब हुई है।जानकारी के अनुसार अजय यादव की पत्नी सुमली देवी के नाम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कन्केशन मिला।रोज की तरह सुमली देवी घर में भोजन बनाने गई।इससे पहले से ही सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था , इसकी जानकारी सुमली को नहीं चला। जैसे ही सुमली ने चूल्हा जलाने का काम किया। आग गैस पाइप में पकड़ लिया ।पहले तो सुमली ने आग बुझाने का प्रयास किया , लेकिन कामयाब नहीं हुई। इस पर सुमली देवी शोर मचाते हुए बाहर निकल गई।आवाज सुन जब तक घर के अन्य सदस्य पहुंचते सिलेंडर ब्लास्ट कर गया ।आवाज सुन ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। इस बीच आग की लपट तेज हो गई और टुनटुन यादव के घर को भी आगोश में ले लिया। किसी ग्रामीणों ने घटना की सूचना सीओ एवं थाना को देते हुए नजदीक के फुल्लीडुमर अग्निशमन को दी। फुल्लीडुमर से मिनी अग्निशमन दल बेला गांव पहुंचा , लेकिन आग को काबू नहीं कर सकी। सीओ अशोक कुमार ने घटना की सूचना बांका अग्निशमन को दी । इस बीच ग्रामीणों ने भी जुगाड़ तंत्र के सहारे आग बुझाने का अथक प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद बांका अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाया गया , लेकिन तब तक आग ने संपूर्ण घर राख कर दिया ।पीड़ित ने घर में रखा अनाज , फर्नीचर , आभूषण , वस्त्र , बर्तन सहित एक लाख से भी अधिक की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है । इधर पंचायत के मुखिया किसलय ने दोनों पीड़ित स्वजनों को तत्काल 50 किलो अनाज देकर राहत दी है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास दिलाने की अनुशंसा की की बात कही। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन से क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने का आश्वासन दी है।