यो
ग्य लॉक राशन कार्डधारी को मिलेगा राशन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
चांदन (बांका) खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मई माह में बंद किये गए योग्य कार्डधारियों को महीने का राशन दी जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। शनिवार की इस संबंध में चांदन प्रखंड कार्यालय के सभागार में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश झा ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 1490 लाभुकों का कार्ड आधार व अन्य कारणों से बंद किया गया है। बैठक में पीडीएस दुकानदार को उनके क्षेत्र के लाभुकों की सूची उपलब्ध करा दी गई। साथ ही उन्हें बंद हुए राशन कार्ड के सभी सदस्यों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ एक विभागीय प्रपत्र भरकर 5 जून तक प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि प्रपत्र जमा करने के बाद विभाग की ओर से जांच की जायेगी लाभुक सरकारी राशन लेने के योग्य हैं या नहीं। जांचोपरांत योग्य लाभुकों के कार्ड को अनलॉक कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य कार्डधारकों को मई महीने का अनाज पीडीएस दुकानदार से वितरित कराई जाएगी। इस मौके पर लिपिक शाहबाज आलम, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष बेचू यादव, पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, दिलीप राय, प्रिय चंद्र आजाद, महेश यादव, छब्बू यादव, भुनेश्वर तुरी, अकबर अली आदि जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।
