तीन शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

रजौन, बांका: शनिवार को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन स्थित सरकार एवं विभागीय आदेश के आलोक में तीन शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों को नियोजन पत्र प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई सचिव सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सभी सदस्यों के बीच प्रदान कर दिया है। प्रमुख रूबी कुमारी एवं बीडीओ राजकुमार पंडित के हवाले से बीआरपी संजय कुमार झा,वरीय शिक्षक जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि रजौन प्रखंड में शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों के लिए 209 अभ्यर्थियों ने आवेदन मार्च एवं अप्रैल 2022 के बीच ऑनलाइन किया था। काउंसलिंग के समय 15 अभ्यर्थियों में से तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया था।शेष 12 शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों में से 10 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र आज निर्गत करना था। शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ से शारीरिक शिक्षा में प्राप्त डिग्री वाले चयनित 7 अभ्यर्थियों को नियुक्ति निर्गत पत्र तत्काल रोक लगाया गया है। इस कारण 10 शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों में से तीन ही अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र प्रमुख रूबी कुमारी एवं बीडीओ राजकुमार पंडित के कर कमलों द्वारा निर्गत कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय आवंटन अधीक्षा के आधार पर विद्यालय अधिक्षा लेते हुए लव कुश सरोज को सकहारा पंचायत सह मध्य विद्यालय नवादा सीआरसी अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय विष्णुपुर,संजीता खातून को प्रोन्नत सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय करसानी एवं पूनम कुमारी को प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटिया-जगदीशपुर आवंटित कर दिया गया है। शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों को नियोजन नियुक्ति पत्र निर्गत के क्रम में प्रमुख, उप प्रमुख गुड्डू राजा, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार पासवान, अनिल कुमार मंडल, बीआरपी संजय कुमार झा,वरीय शिक्षक जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार सहित अन्य शिक्षक नियोजन इकाई के अधिकारी आदि उपस्थित थे। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ से शारीरिक शिक्षा में प्राप्त डिग्री वाले चयनित 7 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र विभागीय आदेश के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post