सिविल सर्जन ने किया केवल अस्पताल का औचक निरीक्षण

 सिविल सर्जन ने किया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट



 कटोरिया (बांका)  बांका के सिविल सर्जन डॉ रविन्द्र नारायण ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी डॉक्टरों को ड्यूटी ओर ड्रेस कोड में रहने का निर्देश दिया। वहीं अस्पताल में आउटडोर-इंडोर, महिला- पुरुष वार्ड के अलावा प्रसव कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता को देखकर संतुष्टि जाहिर की तथा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मियों को अपने कार्य की दायित्व का निर्वाहन इमानदारी से करने को कहा। मौके पर उन्होंने मरीजों से भी हाल चाल जाना। उन्हें अस्पताल में मीनू के अनुसार खाना मिल रहा है या नहीं इसके बारे में जानकरी ली।   अस्पताल में हमेशा दवाई, ऑक्सीजन सहित अन्य जरूरी व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। बताया कि अस्पताल में पैरासिटामोल दवाई की कमी पाई गई। जिसे जल्द उपलब्ध कराने की बात बताई। साथ ही अस्पताल में जल्द सिजेरियन ओटी के चालू करने की बात कही। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ बिनोद कुमार, डॉ दीपक भगत, डॉ एसडी मंडल, डॉ कृपा सिंधु, डॉ मुकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, कर्मी दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post