पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर(मुंगेर):सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर धन कुंडा के समीप बालू गाड़ी ने कांवरिया के गाड़ी को ठोकर मार कर गड्ढे में गिरा दिया।दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी बलिया बेगूसराय से चलकर बाबा भोलेनाथ का पूजा करने जा रहे थे, वही विपरीत दिशा से बालू लदा ओवरलोडेड मिनी ट्रक ने ठोकर मार कर गड्ढे में गिर आया. सभी कांवरिया पूजा भोलेनाथ का करके शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. चार पहिया वाहन में कुल सात श्रद्धालु सवार थे. सभी श्रद्धालुओं काफी घायल हुए हैं जिसे ग्रामीणों के मदद से स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया गया. वही बालू लदे ओवरलोडेड मिनी ट्रक भागने में सफल रहा।