बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय के सामने स्थित काली मंदिर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद शुरू हो चुकी है ।इस मामले में सरकारी अमीन से नापी के बाद अंचल कार्यालय से मुकेश कुमार दुबे,सूरज कुमार दुबे,विनय कुमार दुबे, नकुल मिस्त्री, अभिमन्यु मिस्त्री, सत्यनारायण वर्णवाल व ललन पांडेय को नोटिस भेजकर सात जून तक हर हाल में काली मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है । निर्धारित समयावधि तक जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किए जाने की स्थिति प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने के कदम उठाने के संकेत मिले हैं।विदित हो की चांदन बाजार के काली मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर लेने का मामला उठाते हुए के मिस्त्री टोला निवासी रामचंद्र मिस्त्री ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी पदाधिकारियों के माध्यम से परिवाद दाखिल किया था ।दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए सीओ को सम्बंधित राजस्व कर्मचारी से जांच कराने का निर्देश दिया गया था । जांच के प्रतिवेदन में वर्णित मौजा चांदन थाना नं 141 खाता 177 खेसरा 796 रकवा 0.12 डिसमिल जमीन खतियान में गैर मजरुआ आम किस्म काली स्थान के नाम दर्ज है । राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमण वाद का मामला चला कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।