पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):तारापुर विधानसभा के संग्रामपुर प्रखंड के अंबेडकर भवन में जनता दल यू के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष संतोष साहनी जी एवं संगठन प्रभारी जितेंद्र नाथ जी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एवं कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति वफादार सिपाही के तरफ कार्य करने संगठन को पंचायत स्तर व गांव स्तर पर सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किए।बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि पंचायत स्तर एवं गांव के लेवल पर जाकर काम करना, लोगों से मिलना जुलना एवं उनकी परेशानियों को सुनना एवं हल करना लोगों के बीच सक्रिय रहना पर बल दिया गया।