भूमि विवाद में मारपीट में आठ लोग जख्मी , तीन रेफर

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र के पतवारा गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी में प्रथम पक्ष से अबनी सिंह , अभिषेक कुमार , अजय कुमार , नवीन कुमार , भारती देवी एवं दूसरे पक्ष से पंकज सिंह , वेदानंद एवं गोलू कुमार शामिल हैं ।उक्त गांव के अबनी सिंह एवं पंकज सिंह के बीच पिछले कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। मामला ग्राम कचहरी से लेकर थाने के जनता दरबार तक पहुंचा।एक सप्ताह पूर्व अंचल अमीन द्वारा नापी भी हुआ।जिसमें दोनों पक्षों का सीमा क्षेत्र का विभाजन कर दी गई ।बुधवार को रास्ते को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गए। बात गाली - गलौज से शुरू हुई , और देखते ही देखते लाठी - डंडा चलने लगा। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह झगड़े को शांत किया , और सभी जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया।जिसमें गंभीर रूप से जख्मी प्रथम पक्ष के अबनी सिंह । अभिषेककुमार एवं दूसरे पक्ष के पंकज सिंह की हालत नाजुक देख भागलपुर रेफर कर दिया है।इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post