बांका के जिलाधिकारी, एसपी, ने कांवरिया पथ का निरीक्षण,जल्दी काम पूरा करने का दिया निर्देश।

बांका: 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी  आंशूल कुमार व पुलिस कप्तान डां सत्यप्रकाश द्वारा पहली बार कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण बिहार-झारखंड की सीमा दुम्मा सीमा पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व एस डी एम डां प्रीति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर कांवरिया पथ के समतलिकरण और पथ में डाले जाने वाले बालू के कार्य का शुभारम्भ किया।जिलाधिकारी व एस पी ने जिला के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण, विद्युत् व पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारीयों के दुम्मा सीमा से हरकट्टा मोड़ तक तकरीबन चार किलोमीटर से भी ज्यादा पैदल चलकर पूरे पथ का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने जगह जगह रुककर कांवरिया को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएचईडी विभाग द्वारा बनवाये गए शौचालयों व चापानलों का निरीक्षण किया ।हड़खार सरकारी धर्मशाला का जायजा लेते हुए उन्होंने धर्मशाला के रख रखाव में बरती गयी लापारवाही को लेकर उन्होंने विभाग के पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए धर्मशाला की सफाई ,रंग रोगन, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कांवरिया पथ में पेयजल, शौचालय व बिजली की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओं को समय से पूर्व पूरा कर लेने का निर्देश दिया।इस मौक़े पर ए डी एम, कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, पथ प्रमंडल, विद्युत् विभाग, एस डी पी ओ (बेलहर )प्रक्षेत्र प्रेमचंद सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर कटोरिया अनिल कुमार, बी डी ओ  राकेश कुमार, सी ओ प्रशांत शांडिल्य,प्रमुख रवीश कुमार, बी डी ओ कटोरिया, सी ओ कटोरिया, कनीय अभियंता पी एच इ डी चांदन मिंटू कुमार, कनीय अभियंता विद्युत् विभाग रविराज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी आंशूल कुमार ने निरीक्षण के बाद बातचीत में बताया कि इस विश्व प्रसिद्ध कांवरिया मेले की सारी व्यवस्था एक सप्ताह चुस्त दुरुस्त कर दिया जाएगा।जिससे किसी भी कांवरिया को कोई परेशानी नही हो।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post