बांका पुलिस ने एसएसबी जबान के सहयोग से मोस्ट वांटेड नक्सली को हथियार के साथ पकड़ा

 बांका : एस एस बी (SSB) के सहयोग से बांका पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। बिहार और झारखंड क्षेत्र के कई जिलों में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के एक मोस्ट वांटेड सरगना को पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से हुई है। एसपी डां सत्य प्रकाश के

अनुसार गिरफ्तार अपराधी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।एसपी डां सत्य प्रकाश ने जानकारी दी है कि बेलहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसएसबी की एक टुकड़ी के सहयोग से पुलिस ने लगातार कई दिनों तक  संयुक्त अभियान चलाकर बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौता- बसमत्ता रोड में दर्शनिया स्कूल के समीप एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत बरहट थाना क्षेत्र के दोहबटिया गांव निवासी रमेश हेंब्रम उर्फ बादल (उम्र करीब 37 वर्ष) के रूप में की गई। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की पड़ताल के बाद बिहार और झारखंड में सक्रिय एक बड़े गिरोह का मोस्ट वांटेड सरगना निकला, जिसके विरुद्ध एसपी  डां सत्य प्रकाश के मुताबिक बिहार के जमुई जिला एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों को लेकर अरसे से पुलिस को उसकी तलाश थी। रमेश हेंब्रम की गिरफ्तारी बांका पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
आधिकारिक पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार रमेश हेंब्रम के विरुद्ध नक्सली गतिविधियों, हत्या, लूट, डकैती, अपहरण एवं रंगदारी जैसे संगीन अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में वह जमुई की सीमा से लगे बांका जिले में अपने प्रभाव क्षेत्र के विस्तार की दिशा में सक्रिय था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को हाथ लगी थी जिसके बाद उसे धर दबोचने के आदेश दिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान रमेश हेंब्रम उर्फ बादल के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस एवं मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post