बांका: शनिवार को ए डी एम माधव सिंह द्वारा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। सभी दस्तावेजो के अवलोकन के साथ नजारत की जांच किया गया। जिसमे सब कुछ ठीक पाया गया। वही अंचल कार्यालय में आनलाइन जमाबंदी के कार्य में कर्मचारियों द्वारा बरती गयी लापरवाही करने को लेकर उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछे जाने के संकेत दिया।चांदन- कटोरिया मुख्य सड़क के नदी के पास की बेची गयी जमीन के मामले में लेख्यकारी एवं लेख्यधारी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने व उस जमीन पर धारा 144 के तहत कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया । बाजार एवं आस पास के इलाकों के वैसे जमीन जिस पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है वैसे जमीन पर धारा 144 लगाकर उसे सरकारी कब्जे में लेकर उसपर सरकारी कार्य किया जाने की बातें कही। एस डी पी ओ बेलहर प्रक्षेत्र प्रेमचन्द्र सिंह के साथ कांवरिया पथ का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कांवरिया पथ पर वाहनों के निशुल्क पार्किंग के लिए स्थल का भी चयन किया और पार्किंग स्थल पर बिजली, पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया ।फिलहाल बाजार एवं कांवरिया पथ से अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया । इस मौके पर सीओ प्रशांत शांडिल्य,सी आई मृत्युंजय कुमार सिंह व प्रधान लिपिक राजकिशोर यादव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
श्मशान औऱ हाट की विवाद जमीन पर धारा 144 लगेगी,औऱ हटेगा अतिक्रमण -एडीएम
byआमोद कुमार दुबे
-
0