बांका: बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी कटसकरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलाहरा में शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा कीड़ा युक्त भोजन बनाने से लेकर जबरदस्त हंगामा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से इस विद्यालय में कीड़े वाले चावल का भोजन तैयार कराया जाता है ।साथ ही साथ सड़ा हुआ आलू औऱ बिना तेल की सब्जी बनाकर बच्चों को परोसा जाता है। जिससे कई बच्चे की तबीयत खराब हो गई। इसी बात को लेकर शुक्रवार को इस विद्यालय में फुलहरा, कुरुमटांड, और नारायणडीह के कई दर्जन ग्रामीण उपस्थित हुए और विद्यालय पहुंचकर भोजन बनाने वाली सामग्री को देखा। ग्रामीणों के अनुसार लाक डाउन के दौरान जो चावल विद्यालय में बच्चों को भोजन के लिए दिया गया था, वह चावल पूरी तरह सड़ चुका है। जिसमें हजारों कीड़े रेंगते नजर आ रहे थे। साथ ही साथ चावल रखने वाले जगह पर मेढ़क और अन्य कीट पतंग भी काफी संख्या में था। जिसे देखकर ग्रामीण काफी उग्र हो गए। और हो हल्ला करने लगे। इस विद्यालय में 250 नियमित छात्र की उपस्थिति होती है। सड़े हुए भोजन को खाने से लोगों ने प्राचार्य नारायण मरांडी का घेराव किया। प्राचार्य नारायण मरांडी लॉकडाउन के दौरान जो चावल आया था, वह खराब हो गया है। लेकिन उसे भोजन के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। साफ और अच्छा चावल को पूरी तरह सफाई के साथ रसोईया द्वारा बनाया जाता है। जबकि आक्रोशित ग्रामीण हीरा यादव, विकास यादव, मुकेश पंडित, मोती यादव, टेको पंडित, रंजीत यादव, दीनदयाल यादव ने बताया कि कई बार विद्यालय के प्राचार्य को इस बारे में शिकायत किया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। विद्यालय की स्थिति को देखते हुए हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि अब वरीय पदाधिकारियों को स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी ।जिससे बच्चों की जिंदगी बचाई जा सके ।