आधार केंद्र पर बिचौलिया द्वारा पैसे छीनने का आरोप
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हासार निवासी कुलदीप यादव के पुत्र होरील यादव ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में आवेदक ने बताया है कि शुक्रवार को अपने दो बच्चों का आधार कार्ड बनवाने बैंक गया था। इस दौरान बैंक के नीचे खड़े बिचौलिए बाजार निवासी विधान गुप्ता ने आवेदक से फॉर्म भरने एवं लाइन लगाने के लिए 100 रुपया प्रति आवेदन पैसा मांगा। जिसपर आवेदक ने 100 रुपए देकर आधार कार्ड बनने पर और 100 रुपए देने की बात कही। इतने में नामजद बिचौलिए ने आवेदक के हाथ से 500 रुपए छीन लिया। जिसे वापस मांगने पर बदतमीजी करने लगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।