अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

 अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                   कटोरिया (बांका) कटोरिया- देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के तिलैया के पास शुक्रवार अहले सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति ने तिलैया के पास सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़े एक युवक को देख इसकी जानकारी रेफरल अस्पताल को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस भेजकर युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर युवक बांका रेफर कर दिया गया। जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया। इधर भागलपुर ले जाने के क्रम में तमोली मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। शव को वापस सदर अस्पताल लाया गया। जहां कटोरिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इधर घटना को लेकर कटोरिया थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post