सवारी गाड़ी की टक्कर से ऑटो पर सवार चार लोग जख्मी

 सवारी गाड़ी की टक्कर से ऑटो पर सवार चार लोग जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                 





  कटोरिया (बांका) कटोरिया- सुईया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के अबरखा के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में सुईया थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का रावण कुमार का पुत्र नागो यादव (35 वर्ष), लोहटनियां गांव के महादेव दास की पत्नी चिंता देवी (45 वर्ष) व पुत्री बबीता कुमारी (17 वर्ष)  एवं नोनखार गांव का कमेश यादव की पत्नी गुड़िया देवी शामिल है। जानकारी के अनुसार जख्मी सभी घर से ऑटो पर सवार होकर कटोरिया बाजार आ रहे  थे। इसी दौरान अबरखा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो पर सवार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार स दलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा जख्मी सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया पहुंचाया. जहां डॉ रूबी सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्मी चिंता देवी एवं बबीता कुमारी को देवघर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post