रजौन, बांका: शिक्षा विभाग पीडब्ल्यूएम पीईसी के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि भोला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को रजौन प्रखंड के तीन विद्यालयों एवं दो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में एआरपी उमा कुमारी, शिक्षा परियोजना सहायक अभियंता सुखदेव चौधरी, रजौन-धोरैया शिक्षा परियोजना कनीय अभियंता लालकृष्ण भारती साथ चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराहाट के मोहनपुर विद्यालय का निरीक्षण के उपरांत रजौन प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी सह भागलपुर मंदार हिल रेलखंड पिपराडीह रेलवे हाल्ट के पश्चिम दक्षिण दिशा पर अवस्थित 9 से 12 कक्षा आधारभूत संरचना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा निर्माण कराए गए बालिका छात्रावास एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी 1 से 8 बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के क्रम में राज्य स्तरीय पीडब्ल्यूएम पटना की एक सदस्य टीम ने किचन, साफ-सफाई, शौचालय, मेनू, लेखा संधारण आदि में जो भी कमी पाई गई, उसे एक मौका देते हुए सुधार कर लेने का आदेश दिया गया। इसके बाद एक सदस्य राज्य स्तरीय टीम कन्या मध्य विद्यालय रजौन एवं प्राथमिक विद्यालय चकसफिया का भी निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में रजौन कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह सहित 10 शिक्षकों में से एक शिक्षक निर्वाचन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त, एक शिक्षिका सीएल पर एवं एक शिक्षिका एसएल पर थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्या मध्य विद्यालय रजौन में राज्य स्तरीय टीम ने एफएलएन से संबंधित शिक्षकों एवं वर्ग कक्षा छठा एवं अष्टम के बच्चों से प्रश्न पूछे गए। जिसका मनोनुकूल जवाब नहीं मिलने पर काफी नाराजगी जताई। विशेष तौर पर एनआरएसटी विद्यालय से बाहर अनामांकित क्षितिज बच्चे से संबंधित विस्तृत जानकारी लेना चाह रहे थे। संयोगवश नामित शिक्षिका सीएल पर रहने की वजह से विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय से बाहर अनामांकित बच्चों से संबंधित नाम, संधारित पंजी, उपस्थिति, नामित बच्चों की संख्या आदि की जानकारी नहीं किया जा सका। विशेष राज्य स्तरीय टीम द्वारा ऑनलाइन दीक्षा ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण से संबंधित भी जानकारी विद्यालय के शिक्षकों से ली गई। जिसका अनुकूल जवाब नहीं मिलने पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए सुधार के आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर का शौचालय किचन साफ सफाई आदि में जो भी कमी देखी गई उसे सुधार करने के लिए कहा गया है। इधर, राज्य स्तरीय टीम द्वारा विद्यालय एवं कस्तूरबा के निरीक्षण के बाद शिक्षकों एवं कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट:केआर राव