रजौन, बांका : पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत की जीविका महिला ग्राम संगठन समूह झिकटा की सीएम ने फर्जी तरीके से समूह की राशि बैंक से निकासी कर ली गई है। इस फर्जीवाड़ा के खिलाफ आरोपी सीएम पर कार्रवाई करने के लिए समूह की अध्यक्षा सोनम देवी ने रजौन थाना में लिखित आवेदन दिया है। सीएम के जालसाजी का यह मामला तब उजागर हुआ जब समुह से जुड़ी महिला सदस्य यूको बैंक विजयहाट की शाखा पहुंची और उन्हें पता चला कि खाता ॠण की राशि वापस नहीं किए जाने की वजह से एनपीए हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही समूह की अध्यक्षा लकड़ा ग्राम निवासी सोनम देवी पति पवन कुमार सहित कुल 11 महिला सदस्यों के होश उड़ गए। इसके बाद सदस्यों ने समूह कि आरोपी सीएम निशी मिश्रा के साथ बैठक कर जब पूरी जानकारी लेनी चाही, राशि बैंक में जमा कर देने की झूठी बात उसने बतायी, लेकिन जब सच्चाई सामने आ गई तो उसने निवेदन कर राशि बैंक में जमा करने के लिए 6 माह का समय मांगा, लेकिन राशि जमा नहीं की गई। समूह की अध्यक्षा सोनम ने रजौन थाना को लिखित आवेदन देकर कहा है कि समूह की सीएम निशा मिश्रा ने फर्जी तरीके से यूको बैंक बिजयहाट की की शाखा से 10 लाख 80 हजार 708 रुपए निकाल ली है। समूह की बैठक के दौरान सीएम की गलती जब उजागर हुई तब उसने यह माना कि रुपया निकासी की गई है और मैंने खर्च कर दी है। इधर रुपया की मांग करने पर सीएम के पुत्र और पति सहित खुद सीएम गाली गलौज देकर भगा देती है। जीविका दीदियों का कहना है कि गलत तरीके से सीएम का पुत्र सभी समूह के सदस्यों से राशि की वसूली करता था। घर समूह की सदस्यों ने रजौन थाना को आवेदन देकर आरोपी सीएम के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए रुपया बैंक में दिलाने का आश्वासन दिया है। मालूम हो इसके पूर्व भी 20 जनवरी 2022 से लेकर 22 जनवरी 2022 तक लगातार तीन दिन दर्जनों जीविका समूह के सदस्यों द्वारा थाना पहुंचकर सीएम के विरुद्ध कार्यवाही के लिए गुहार लगाई जा रही थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दे दे कर प्रतिदिन वापस घर जाने के लिए कह दिया जाता था। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया इस बार जीविका समूह के सदस्यों को इंसाफ मिलकर रहेगा।
रिपोर्ट:केआर राव