करंट लगने से युवक की मौत

 करंट लगने से युवक की मौत


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                   कटोरिया (बांका)सुईया थाना क्षेत्र के धनु भुसार पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव में बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव के लालधारी यादव का पुत्र राजेश यादव (25 वर्ष)  बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक के घर में बुधवार को छोटे भाई की शादी थी। जिसमें बारात जाने के लिए वह नहाकर अपने भींगे कपड़े को बिजली के तार से बनी टंगनी  पर रखने गया था। इसी दौरान बगल से गुजरे नंगे बिजली की तार के चपेट में आ गया। वहीं युवक की बचाने की कोशिश में उसका मामा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव निवासी राधे यादव जख्मी हो गया। परिजन युवक एवं उसके मामा को लेकर आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ एसडी मंडल द्वारा जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जख्मी मामा का उपचार किया गया। इधर परिजनों द्वारा मामले की जानकारी सुईया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। तथा पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post