सुईया में विवाह की तैयारी में दूल्हे के भाई की बिजली करेंट से मौत

बांका: घटना जिला अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के एक परिवार में शादी के जश्न का माहौल था। घर के लड़के की शादी जो थी। बुधवार की शाम बारात निकलने वाली थी। लड़के का बड़ा भाई 25 वर्षीय राजेश यादव भी बारात जाने की तैयारियों में लगा था। इन्हीं तैयारियों के बीच बारात जाने से पूर्व उसने स्नान किया। जिसके बाद वह भींगे हुए कपड़े सुखने देने के लिए बाहर निकला। जिस जगह पर पर 
वह कपड़ा सूखने देने वाला था वहां से गुजरने वाला  एक  तार का एक हिस्सा लीक था जो उससे टच कर गया। इसी वजह से बिजली का करंट की चपेट में आ गया।  भीगे हुए कपड़े उस तार पर डालने के कारण  वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद तो मानो कोहराम मच गया। करंट लगने से राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हो हल्ला सुनने के बाद घर के लोग वहां दौड़े और किसी तरह घर की बिजली ऑफ की। युवक के मामा ने करंट वाले तार के समीप से उसे हटाने की कोशिश की। घर की बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद युवक को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
इस मामले की रिपोर्ट पुलिस तक भी पहुंची है। पुलिस जांच कर रही है। अलबत्ता उधर इस हादसे के बाद विवाह की वजह से जश्न के माहौल वाले घर में शोक और क्रंदन का माहौल बन गया है। गांव वाले भी इस हादसे से हतप्रभ हैं।



 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post