सर्वोदय उच्च विद्यालय गुलनी के 400 छात्र - छात्राएं चापानल का पी रहे गंदा पानी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) :प्रखंड क्षेत्र में पीएचइडी विभाग की व्यवस्था ठीक नहीं है ।खासकर विभाग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय , चौक - चौराहे पर लगाए गए चापानल की हालत और अधिक दयनीय है ।गर्मी छुट्टी के करीब एक माह बाद विद्यालय खुल गई है। इसके बाद भी विभाग विद्यालय में खराब चापानलों की मरम्मती नहीं करा सकी।इसमें कहीं न कहीं शिक्षा विभाग की भी उदासीनता झलक रही है। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में चापानल खराब है।और यदि किसी विद्यालय में ठीक भी है तो उससे गंदा पानी निकल रहा है। सर्वोदय उच्च विद्यालय गुलनी-कुशाहा की बात करें तो यहां करीब 400 छात्र - छात्राएं चापानल का दूषित पानी पीने पर विवश हैं। पेयजल की समस्या से बच्चों के साथ - साथ कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है ।शिक्षकों के साथ बच्चे भी घर से बोतलबंद पानी लाते हैं , और प्यास बुझाते हैं।विद्यालय के छात्रा रजनी कुमारी ,आस्था कुमारी , निहारिका कुमारी , खुशी कुमारी सहित अन्य ने बताया कि गर्मी का मौसम है और ऐसे में विद्यालय में पेयजल की सुविधा नहीं होने से परेशानी हो रही है ।घर से निकले के समय किताब कापी के साथ - साथ बैग में पानी लेना नहीं भूलते हैं। विद्यालय में लंच के समय बोतल बंद पानी से हाथों की सफाई भी करते हैं।और पीने का भी उपयोग करते हैं। विद्यालय के चापानल का पानी इतना दूषित है कि निकलने के साथ ही बदबू करता है।यदि बीच में प्यास लगी तो सीधे घर आकर पानी पीते है।विद्यालय प्रभारी आशा सिन्हा ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन चापानल है ।जिसमें दो चापानल पिछले कई माह से बीमार है। एक चापानल चालू भी है तो मिट्टीयुक्त गंदा पानी निकलती है। इस समस्या की शिकायत पीएचइडी विभाग से लेकर प्रखंड बीआरसी में भी किए हैं ।इस संबंध में पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता मिंटू कुमार ने बताया कि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली थी ।खराब चापानल की मरम्मती की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post