बांका: जमींदार देवी प्रसाद के वंशज के होने की गलत वंशावली बनवाकर फर्जी तरीके से कई एकड़ जमीन बेच लेने के मामले के दूसरे अभियुक्त धीरज सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पु अ नि चंचल कुमार ने धीरज सिन्हा को उसके निवास स्थान जसीडीह से गिरफ्तार किया है। |ज्ञात हो की प्रखंड मुख्यालय निवासी संजीव सिन्हा ने आरोप लगाया था की आरोपी संजय सिन्हा उर्फ़ बिट्टू जमींदार देवी प्रसाद की प्रपोत्री स्व कुमुदिनी सिन्हा के यहाँ नौकर का काम करता था कुमुदिनी सिन्हा की मृत्यु हो जाने के पश्चात उन्होंने अपने आपको उत्तराधिकारी होने की गलत सुचना देकर ग्राम कचहरी से वंशावली बनवा लिया और फर्जी तरीके से जमींदार की जमीन को बेचना शुरू कर दिया । जमींदार के वंशजों द्वारा मनाही करने और दावा से सम्बंधित प्रमाण प्रस्तुत करने पर ग्राम कचहरी द्वारा वंशावली निरस्त कर देने के बाबजूद भी फर्जी तरीके से जमीन बेचने का काम चलता रहा । यहां तक की फर्जी हुकूमनामा बनवाकर 2021 मे भी उन्होंने एक एकड़ 12 डिसमिल जमीन बेच दी थी । इस मामले मे संजीव सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक बांका से कार्रवाई की मांग की थी । तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता के आदेश पर जसीडीह निवासी संजय सिन्हा, धीरज सिन्हा, कल्याणी सिन्हा, रेनू सिन्हा, रीना सिन्हा वार्ड दस के निवासी रुपसान शेख के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया।हालांकि इस मामले में छः नामजद अभियुक्तों मे से अभी तक केवल संजय सिन्हा और धीरज सिन्हा की ही गिरफ्तारी हुई है। बाकी फरार चल रहे हैं।
फर्जी बंशाबली पर जमीन बेचने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
byआमोद कुमार दुबे
-
0