तिलडीहा में पड़ा 1500 पाठाबलि श्रद्धालूओं की रही भीड़

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : जिला प्रशासन के निर्देश पर सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठाबलि का आयोजन किया गया।जिसमें 1500 के करीब पाठाबलि पड़ा। इसके लिए सुबह से ही तिलडीहा परिसर में श्रद्धालूओं का जूटान शुरू हो गया।मंदिर के मुख्य द्वार से बदुआ नदी पुल तक लंवी कतार लग गई । आठ बजे से पाठाबलि शुरू हुआ , और यह कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चला।बलि स्थल के पूर्वी द्वार पर सबसे अधिक भीड़ रहा। इस बीच तिलडीहा - तारापुर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही ।पाठाबलि देने बांका के अलावे भागलपुर , मुंगेर , जमुई एवं झारखंड से भी श्रद्धालू पहुंचे थे । वहीं विधी व्यवस्था में बीडीओ प्रभात रंजन , सीओ अशोक कुमार सिंह , थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।थानाध्यक्ष ने बताया कि पाठाबलि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर की स्थापना 1603 ई में हुई थी। उस वक्त 108 नरमुंड पर माता स्थापित हुई थी ।इस कारण तिलडीहा मंदिर में पाठाबलि की प्रधानता है। शारदीय नवरात्र में यहां 20 - 25 हजार के करीब पाठाबलि दी जाती है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post