बांका:साहब मेरे खेत के पास बन रहे चेक डेम को नही रोका गया तो मेरा पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। इसी फरियाद के साथ चांदन प्रखंड मुख्यालय का एक फरियादी करीब एक माह से बीडीओ,सीओ,थाना औऱ पीओ कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुका है। पर कोई भी पदाधिकारी उस चेकडैम निर्माण को अपने विभाग का मानने को तैयार नही है। इस संबंध में फरियादी रामचन्द्र मिस्त्री ने बताया कि बिना किसी योजना बोर्ड के रेलवे स्टेशन के बगल नीमा जोर पर प्रमुख रवीश कुमार की देखरेख में एक चेकडैम का निर्माण हो रहा है।एक तरफ जहां काम काफी घटिया किस्म का है। वही उस चेकडैम को बनने से मेरे सारे खेत मे मिट्टी औऱ बालू जमा हो जाएगा जिससे मेरी पूरी खेती बर्बाद हो जाएगी। औऱ मेरे पास इसके अलावे परिवार के पालन पोषण के लिए कोई दूसरी जमीन नही है। बार बार शिकायत के बाबजूद कोई उस काम को रोकना तो दूर यह बताने को तैयार नही है कि यह किस योजना से बन रहा है। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है पर वह किस योजना से बन रहा है। उसका पता लगाने के बाद ही कुछ हो सकता है। वही मुखिया अनिल मंडल ने बताया कि उन्हें भी योजना की जानकारी नही है।पता लगाकर उसे बंद कराने के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।जबकि प्रमुख रवीश कुमार ने कहा कि शिकायत कर्ता खुद काम कराना चाहता था। जब उसे नही दिया गया तो योजना की शिकायत हो रही है।जबकि इस योजना की मांग काफी पूर्व से की जा रही थी।