दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में आए आंधी - पानी ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी है।क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत व्यवस्था ठप है। जिस कारण बिजली - पानी के लिए हाहाकार मच गया है।खासकर बिजली नहीं रहने से पीएचइडी एवं नल - जल योजना से बनी सभी जलमीनार से जलापूर्ति ठप रहा ।जिस कारण पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से आमलोगों में आक्रोश देखा गया ।जनजागरण अभियान समिति के संयोजक रामजी यादव , समाजिक कार्यकर्ता राजनीति प्रसाद सिंह , एसपी सिंह , रूपेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से आमलोगों को परेशानी झेलना पड़ रहा है । इसका मुख्य वजह है कि बिजली का पोल और पाइपलाइन का काम निजी कंपनी द्वारा किया गया। जिस कारण जैसे - तैसे बगैर आधार के पोल गाड़ने का काम किया गया।एक भी पोल के नीचे कंक्रीट , सिमेंट नहीं दिया गया ।जिस कारण हल्की हवा और बारिश के होते ही पोल जमीन पर धाराशाई हो जाता है। जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित होता है। बताया कि गुरूवार की शाम हल्की हवा के झोके और बारिश से रात - दिन बिजली गुल हो गया ।यह कोई नई बात नहीं , बल्कि पिछले कई वर्षों से चल रही है ।अव्यवस्था के कारण विभाग के खिलाफ आमलोगों में आक्रोश है ।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि बारिश के साथ ठनका गिरने से विभिन्न जगहों पर बिजली पोल का 19 मलिया टूटकर बिखर गया। जिस वजह से परेशानी उत्पन्न हुई।