बेकाबू ट्रक घर मे घुसा,बुजुर्ग जख्मी भागलपुर रेफर

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : शंभूगंज-ईंगलिशमोड़ मुख्य सड़क के समीप जोगनी गांव में वेकाबू ट्रक एक घर में घुस गया। जिससे चारपाई पर सोया एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी अधेड़ उक्त गांव के 58 वर्षीय मु रौशन हैं।पीड़ित अफसाना खातून सहित अन्य स्वजनों ने बताया कि गुरूवार की शाम तेज हवा के कारण विद्युत व्यवस्था ठप हो गई ।उमसभरी गर्मी के कारण मु रौशन घर के बाहर दरबाजे पर चारपाई लगाकर सोने चला गया । इस बीच मध्य रात्रि के बाद दो बजे के करीब जोरदार आवाज के बाद मु रौशन चीखने - चिल्लाने लगे। इसकी आवाज सुन दौड़कर पहुंचे तो ट्रक के आगे मु रौशन चारपाई के नीचे दबे कराह रहे थे ।जब तक कि ग्रामीण पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । किसी तरह मु रौशन को चारपाई के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लाया । चिकित्सक ने मु रौशन की हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया है।  पीड़ित स्वजनों ने घटना की सूचना थाना को दिया । जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक खाली है , और बालू लोड करने जमुई जा रहा था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post