शंभुगंज में बाइक सवार दो झपटमारों ने वृद्ध के थैले से झपटे 86 हजार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) :  थाना क्षेत्र में एक बार फिर से झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार को झपटमारों ने पुलिस को धता बताते हुए एक वृद्ध के थैले से 86 हजार रूपये झपटकर फरार हो गया।घटना करसोप के चैती दुर्गा मंदिर के समीप हुई है।पीड़ित कमड्डी गांव का 70 वर्षीय विनय प्रसाद हैं। झपटमारों ने इतनी चतुराई से घटना को अंजाम दिया कि करसोप - कमड्डी जैसे व्यस्त सड़कों पर भी झपटमारी कर आसानी से फरार हो गया ।पीड़ित ने बताया कि निजी कंपनी में काम करता था। कोरोनाकाल के समय से आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई ।जिस वजह से एक सप्ताह पहले विनय ने बरियारपुर के किसी व्यक्ति के पास जमीन बिक्री की थी । बताया कि जमीन क्रेता ने शुक्रवार को एसबीआई शाखा शंभुगंज में राशि ट्रांसफर किया । कर्ज चुकता करने के लिए शनिवार को पैसे की निकासी करने बैंक पहुंचे थे ।बताया कि राशि निकासी कर सुरक्षित तरीके से थैले में रख लिए।वहां से पैदल पांव टहलते हुए घर आ रहे थे। जहां करसोप चैती दुर्गा स्थान के समीप पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने थैला झपटकर फिर बाजार की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर अनि कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जूट गई है।एसबीआई बैंक से हो रहा था पीछा - एसबीआई शाखा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर झपटमारी की घटना हुई है ।‌इसले प्रतीत होता है कि बदमाश बैंक से ही वृद्ध के पीछे पड़ गए।पीड़ित विनय प्रसाद ने भी बैंक से पीछा करने की बात स्वीकार की है।इस झपटमारी की घटना में बाइक सवार बदमाशों का फूटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस इसको खंगालने में जूट गई है।दरअसल घटना स्थल दुर्गा स्थान के करीब 50 गज पहले सड़क किनारे शिक्षका मंजू देवी का घर है। जिसमें बदमाशों के आवाजाही के दौरान कैमरे में तस्वीर कैद हुई है। जिसमें पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि जल्द ही मामले का पटाक्षेप होगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post