बाइक चोरों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ने से लोगों में मचा हड़कंप

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे चोर गिरोह के सदस्य बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे हैं। वाहन चोर गिरोह के सदस्य लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं, शुक्रवार 3 जून की रात्रि रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाइक मालिक पार्थ सारथी ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह 4 बजे जब वह जगा तो अपनी बाइक को खड़ी किए जगह पर नहीं पाया। साथ ही दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। बाइक मालिक द्वारा रजौन थाना अध्यक्ष के नाम लिखित आवेदन दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है खोजबीन की जा रही है। बता दें कि इसके पूर्व भी बनगांव से गुरुवार की रात्रि स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। चोरी की गई बाइक बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विजय साह के पुत्र सौरभ कुमार की थी। इसके अलावे पड़घड़ी निवासी जयनंद सिंह के पुत्र आर्यन राज की भी बाइक को चुराने का प्रयास किया गया था। बढ़ते बाइक चोरी की घटना से प्रखंडवासी भयभीत नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post