कटोरिया के 25 केंद्रों पर वैक्सीनेशन महाअभिया आज

 कटोरिया के 25 केंद्रों पर वैक्सीनेशन महाभियान आज


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                     कटोरिया (बांका)डीएम के निर्देशानुसार सोमवार (आज) को प्रखंड क्षेत्र में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें योग्य लाभुकों को फर्स्ट, सेकेंड एवं बूस्टर डोज दी जाएगी। इसको लेकर रविवार को बीडीओ द्वारा आम सूचना जारी कर लोगों से चिन्हित केंद्रों पर पहुंचकर अपने बचे हुए डोज लेने की अपील की गई है।महाभियान के दिन प्रखंड क्षेत्र में मुख्यालय सहित चिन्हित 25 जगहों पर लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। विभिन्न केंद्रों पर चिकित्सा टीम में एएनएम, नोडल शिक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं सत्यापन कर्ता की तैनाती की गई है। बताया गया है कि महाअभियान के दिन प्रखंड क्षेत्र में 14 वर्ष से अधिक उम्र के योग्य लोगों के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post