भूमिहार ब्राह्मण समाज ने युगपुरूष स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि मनायी


(पंकज ठाकुर /चम्पारण नीति) 

भोपाल:भारत में किसान आंदोलन के प्रणेता व युगपुरूष स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा शौर्य स्मारक के सामने 9 मसाला रेस्तराँ प्रांगण में मनायी गयी ।इस अवसर पर स्वामीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया ।आयोजित कार्यक्रम मे समाज के मार्गदर्शक मंडल के डी डी पाठक,जे पी राय,जीत बंधन राय ने स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया ।समाज के संरक्षक उमाशंकर राय ने कहा कि स्वामी जी सदैव ही समाज के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे ।इस अवसर पर सुमेश्वर राय,अनिल राय,भरत राय,अखिलानंद राय,ठुरी राय,बी के राय आदि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन समाज के सह सचिव व मीडिया प्रभारी पंकज ठाकुर ने किया ।कार्यक्रम में समाज के स्मारिका प्रकाशन हेतु सदस्यों से डाटा संकलन के लिए भी चर्चा हुई साथ ही जो सदस्य अभी संगठन से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी जोड़ने पर चर्चा हुई ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post