पिलुवा जंगल से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद

 पिलुआ जंगल से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                        कटोरिया (बांका) बांका जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिलुआ जंगल से शनिवार देर रात पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद किया है. पुलिस ने एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक, दो ग्रेनेड एवं दो मास्केट बरामद हुई है। नक्सलियों द्वारा यह सब सामग्री जमीन में गाड़ा गया था. एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जिसमें थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस एवं एसएसबी जवानों के साथ शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिलुआ जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा भारी संख्या में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है  सूचना के आधार पर रात में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जंगल में एक पेड़ के पास गड्डे की खुदाई की गई। जिसमें गड्डे से विस्फोटक, दो मास्केट एवं दो ग्रेनेड बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस एवं एसएसबी जवानों द्वारा जंगल में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि गत 4 मई को भी पीलुआ जंगल से ही पुलिस ने लगभग एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था. फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post