प्रशिक्षण प्राप्त राजमिस्त्री को मिला प्रमाणपत्र

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राजमिस्त्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार शाम को संपन्न हो गया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार, प्रमुख रवीश कुमार ने बताया कि सात दिनों में राजमिस्त्री को भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वही प्रशिक्षण समापन के बाद सभी राजमिस्त्रियों को प्रमाण पत्र के साथ कार्य सामग्री, सुरक्षा टोपी,4900 रु का चेक,औऱ प्रमाण पत्र दिया गया इस अवसर पर प्रमुख रवीश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों को श्रम विभाग द्वारा विभागीय पोर्टल पर निबंधन किया गया है। इस मौके प्रशिक्षक इंजीनियर अविनभ कुमार,विवेक कुमार,मास्टर ट्रेनर सीताराम मुखिया भी उपस्थित थे। जबकि प्रशिक्षण प्राप्त सभी 30 राजमिस्त्री में गणेश दास गोपडीह,बेलाल अंसारी चांदन, भीम राउत हड़खार,तिवाजी दास हेठ चांदन, राजेन्द्र मांझी,सुखदेव सहित अन्य उपस्थित थे।  कई पंचायत के राजमिस्त्री बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post