पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):संग्रामपुर प्रखंड के झुनझुनिया गांव निवासी गोल्डन कुमार सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा रात में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पतघाघर - जमुआ रोड म्हाने नदी के समीप घटना को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक गोल्डन कुमार सिंह रात को 9:00 बजे खाना खाने के बाद अपने मित्र महेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से तगादा करने को पतघाघर चले गए। तगादा कर वापिस आने के क्रम में महाने नदी के समीप घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोल्डन कुमार सिंह के सीने में गोली उतार दी। गोली लगने के बाद गोल्डन कुमार गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह बेहोश होकर बाइक से गिर गए।तभी उस मार्ग से होकर एक ट्रैक्टर गुजर रहा था जिसमें उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए संग्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया