![]() |
| (पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य -फाइल फोटो ) |
(आदित्य दुबे / चम्पारण नीति )
भोपाल ।अपने तीन दिवसीय दौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को भोपाल पहुंचे है। यहां बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी – राहुल गांधी को ई़डी नोटिस दिए जाने के सवाल पर कहा कि चेहरा गड़बड़ है और वे आईना साफ कर रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्या कभी आपने देखा कि कोई मुजरिम बोले कि मैं बेईमान हूं। राहुल गांधी न तो इंडियन, न नेशनल, न कांग्रेस के रह गए हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस तो भाई-बहन की पार्टी है। और वह तो लंदन जाकर बोलते हैं। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि कोविड में जब नेता ट्विटर पर मिलते थे, उस समय भी हमारी पार्टी ने जनता के बीच काम किया। जम्मू कश्मीर में चुनाव शांति से हो रहे हैं। इसलिए घाटी के नेताओं में फ्रस्ट्रेशन है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को मेन स्ट्रीम में लाने के लिए कटिबद्ध है। जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश के राजनैतिक हालातों पर कहा कि जब कमलनाथ की सरकार आई तो BJP सरकार की अच्छी योजनाओं को बंद कर दिया था। क्योंकि कांग्रेस, करप्शन और कमीशन साथ चलते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज जी के नेतृत्व में ठीक सरकार चल रही है। वहीं CAA कॉमन सिटिजन को टच नहीं करता। लेकिन जो लोग बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए हैं, उनको नागरिकता का अधिकार देने के लिए लाया जा रहा है। आयुष्मान भारत की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ 74 लाख परिवार और गरीब लोगों को 5 लाख रुपए का सालाना हेल्थ कवर आयुष्मान भारत योजना के तहत देने का काम किया है। आज मध्य प्रदेश आर्थिक दृष्टि से उन्नत प्रदेश के रूप में जाना जाता है। लेकिन कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था।
कांग्रेस पर बोले नड्डा
तीन दिवसीय दौरे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे जेपी ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल मुझे एक कांग्रेसी नेता मिले। तो मैंने कहा कि आजकल तुम्हारा हाल बहुत खराब है, तो बोले- होगा क्यों नहीं। तो मैंने कहा कि तुम्हारी पार्टी में है क्या, बताओ? तुम एक प्रदेश के इंचार्ज हो, क्या चल रहा है तुम्हारी पार्टी में? इसके बाद कांग्रेसी नेता ने कहा कि नड्डाजी, 40 तो हमारे यहां महामंत्री हैं और 156 मंत्री। बस कोई कार्यकर्ता कोई नहीं है।
जीत का भरोसा
स्टेट हैंगर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी की। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। अब नड्डाजी को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव में, चाहे नगरीय निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भाजपा शानदार सफलता प्राप्त करेगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...