कटोरिया के किसान भवन में हुआ खरीद महोत्सव का आयोजन

 कटोरिया के किसान भवन में हुआ खरीफ महोत्सव का आयोजन।

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) बुधवार को  कृषि विभाग द्वारा ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बब्लू कुमार मंडल, उप प्रमुख सुरेंद्र यादव पंसस अशोक कुमार मंडल आत्मा अध्यक्ष वंदना कुमारी ब्लू अजीत कुमार शर्मा प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मोहम्मद खलील अंसारी जिला भूमि संरक्षण विभाग से नूतन कुमारी जिला भूमि सहायक संरक्षण पदाधिकारी चंद्रकांत पाठक  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया । जिसमें विभिन्न पंचायतों से सेकड़ो किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। कृषि प्रखंड उद्यान मो।खलील अंसारी   ने बताया कि खेती के आधुनिक तकनीक अपना कर किसान अधिक मुनाफा उठा सकते हैं। जैसे की 6.50 एकड़ जमीन पर खेती के लिए सरकार 3 लाख की राशि से बोरिंग समरसेबल पंप बोरिंग हाउस पाइप इत्यादि की खरीद के लिए दिया जा रहा है ।जिसमें पांच लाभूक मिलकर 16 हजार रुपया कि दर से 5 किसान मिलकर 80 हजार अग्रिम राशि जमा देकर लाभ उठा सकता है।।इस दौरान मौसम के रूख को देखते हुए धान का बिचडा डालने तथा आम की वगवानी पपीते की वगवानी इसकी सुरक्षा के लिए कई बिंदुओं पर जानकारियां दी गई। कृषि पदाधिकारी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सुगन्धित धान, अंतवर्ती फसल योजना की जानकारी देते हुए मक्का, मूंग, उड़द, अरहर की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शंकर मक्का बीज वितरण श्रीविधि के सहारे खेती पर जोर दिया गया। उन्होंने धान के अतिरिक्त किस्म ऊंची जमीन पर अरहर, मूंग तथा अन्य खरीफ फसल के साथ लगाकर किसानों के लाभान्वित होने पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा श्रीविधि के जरिए जीरोटिलेज से धान की सीधी बुआयी के लिए किसानों को उत्प्रेरित किया गया एवं किसानों को फसल की विविधता को अपनाने, नर्सरी तैयार करने का तरीका तथा धान की रोपनी के विविध संयंत्रों, ड्रम सीड्स, जीरो टिलेज से सीधी बोआई और इसके लाभ पर चर्चा की गई। बिचडा़ें के प्रचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धान के अधिकतम उत्पादन के लिए किसानों को उत्प्रेरित किया गया। धान के फसलों में समय-समय पर खर-पतवार और खाद-बीज का प्रयोग करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों के अलावा कृषि वैज्ञानिक और बीज वितरक उपस्थित थे। हालांकि खाद-बीज का प्रयोग करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा कृषि समन्वयक मृत्युंजय राय, विनय कुमार,  रंजीत कुमार, शंभू शरण, कुंजेश, किसान सलाहकार , मनोज कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, निलेश चौधरी के अलावा दर्जनों किसान वीरेंद्र सिंह चुन चुन यादव मुखिया कमलाकांत यादव आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post