भूमि विवाद को लेकर मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत टिटहीवरण गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में गांव के प्रमोद यादव एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को लेकर जख्मी प्रमोद यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें अपने चचेरे भाई योगेन्द्र यादव, चाचा गणेश यादव, पिता बाबूलाल यादव एवं सौतेले भाई गुड्डू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि भूमि विवाद को लेकर बुधवार को नामजद अभियुक्तों ने मारपीट की। हो हल्ला करने पर पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। जख्मी दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
