बाइक से गिरकर महिला जख्मी रेफर

 बाइक से गिरकर महिला जख्मी, रेफर


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह की रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ गांव के स्व देवकी यादव की पत्नी नीपा देवी (60 वर्ष) बताई गई है। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला देवघर से आंख का इलाज कराकर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रेंज ऑफिस के पास महिला असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से बेटे द्वारा जख्मी मां को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ दीपक भगत द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post