हत्या औऱ दुष्कर्म मामले में आरोपपत्र समर्पित

बांका:होली के दिन 19 मार्च को चांदन प्रखंड मुख्यालय से एक आठ साल की मासूम बच्ची की दुर्गामंदिर परिसर से अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म औऱ हत्या मामले में गिरफ्तार चारो आरोपी के पुलिस ने आरोपपत्र समर्पित कर दिया है।अनुसंधान कर्ता में शामिल महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी औऱ कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में गिरफ्तार सभी चारो आरोपित श्रीधर वर्णवाल उर्फ गोलू,अजय वर्णवाल,पेंटर सागर सोनी,औऱ डोमन पासवान के खिलाफ पूरी पारदर्शिता के साथ वरीय पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट औऱ सभी प्रकार की मेडिकल रिपोर्ट,मोबाइल लोकेशन,पोस्टमार्टम रिपोर्ट, को आधार मान कर आरोपपत्र समर्पित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आठ साल की  बच्ची का चांदन के दुर्गामंदिर से  अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर रेलवे स्टेशन के बगल के एक नाले में लाश को बालू से ढक दिया गया था। काफी हो हंगामा के बाद और ग्रामीणों द्वारा लाश को रात के 11 बजे खोज कर निकाला गया। औऱ उसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा तीन आरोपी को उसी रात जबकि एक आरोपी पेंटर सागर सोनी को जमुई से एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किसी भी आरोपी द्वारा अभी तक न्यायालय में जमानत आवेदन दाखिल नहीं किया गया है। लगातार एक महीने तक पूरे चांदन  प्रखंड सहित अन्य जिलों में भी इस घटना को लेकर  प्रदर्शन का दौर चलता रहा। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, सांसद गिरधारी यादव, जाप अध्यक्ष पप्पू यादव, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा,  राजद के रितु जयसवाल द्वारा भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद पीड़ित परिवार अब जिलाधिकारी और एसपी से मिलकर इस घटना की त्वरित न्यायालय द्वारा कार्यवाही पूरा करने की मांग करेगी। जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो सके ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post