पेयजल की समस्या से जूझ रहे जोगनी वार्ड संख्या दो के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : विभागीय उदासीनता के कारण क्षेत्र में हर घर नल जल योजना की स्थिति ठीक नहीं है ।कहीं जलमीनार बीमार है तो कहीं जनप्रतिनिधियों की मनमानी से पेयजलापूर्ति ठप है। खासकर मिर्जापुर पंचायत में सात निश्चय योजना की हालत बदतर है। उक्त पंचायत के वार्ड संख्या दो के जोगनी गांव में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे वार्ड सदस्य कनीज फातमा , सचिव मु तवरेज आलम , मु आजाद , मु कारू , मु लोकमान , मु शफीम , वेगम खातून , जरीना खातून सहित अन्य ने बताया कि इस वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न है। सरकार ने सात निश्चय योजना के तहत लाखों की राशि खर्च कर जलमीनार तो तैयार कर दी है।इसके बाद भी जलापूर्ति समुचित नहीं हो रहा है।बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में नए वार्ड सदस्य को काम करने का मिला। वार्ड क्रियान्वयन समिति में भी नए सचिव बने ।इससे बौखलाए पुराने वार्ड सदस्य ने जलमीनार में ही ताला जड़ दिया ।जिस वजह से जलापूर्ति में मनमानी करते हैं।यदि खुद को जरूरत होता है तो ताला खोलकर पानी का उपयोग करते हैं , फिर ताला बंद कर देते हैं। बताया कि शुक्रवार को जुम्मे के दिन में भी जलमीनार का ताला नहीं खुला।जब गांव के कुछ लोगों ने जलापूर्ति के लिए कहा तो उल्टे भड़क गए। इस पर गांव के दर्जनों पुरूष - महिलाओं ने हाथों में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व के वार्ड सदस्यों से जलमीनार की चाबी दिलाने के लिए कई बार मुखिया से लेकर बीडीओ कार्यालय में दरबारी किए , लेकिन समस्या समाधान नहीं हुआ। विभाग की उदासीन रवैये के कारण पूर्व वार्ड सदस्य का मनोबल और बढ़ते चला गया। बताया कि यदि समस्या समाधान नहीं होता है तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में पूर्व वार्ड सदस्य शैकुन निशा ने बताया कि आरोप निराधार है।जलमीनार से जलापूर्ति नियमित होती है। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post