पांच दिन से भटक रही बधिर महिला

बांका: चांदन पंचायत के नावाडीह गांव में बाहर से  भटककर कर आयी एक मुक बधिर महिला को ग्रामीणों ने दया खा कर शरण दे दिया है। महिला के मुक बधिर रहने के कारण उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने मे परेशानी हो रही है । ग्रामीणों ने बताया की उक्त महिला बीते पांच दिनों पूर्व पांडेयडीह स्थित काली मंदिर के पास के बरगद के पेड़ के नीचे सुबह से ही बैठी हुईं थी । पूछताछ करने पर वह केवल इशारों में ही कुछ बता रही थी। दया आने पर नावाडीह गांव के किस्टू तुरी ने अपने घर मे शरण दे रखा है।उससे मिलने पहुंचने वाले लोगों को महिला अपने पति के साथ की एक फोटो व देवघर तक की एक यात्री बस की टिकट दिखाती है। बस टिकट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ज्यादा दूर कि नहीं है वह देवघर से 25-30 किलोमीटर कि दुरी कि रहने वाली है । मगर महिला के नहीं बोलने कि स्थिति मे उसे घर तक पहुंचाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post